मोहनलालगंज: ग्राम सीसेंडी में संभ्रांत व्यक्तियों व मौलवियों के साथ हुई बैठक, त्यौहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई
मोहनलालगंज के ग्राम सिसेंडी में संभ्रांत व्यक्तियों व मौलवियों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित कर सभी को शांति एवं कानून व्यवस्था का पालन करते हुए त्यौहारों को आपसी भाईचारे के साथ माने की अपील की गई है। एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने कहा कि त्योहारों के दौरान अफवाह या सांप्रदायिक तनाव को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।