Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
No video available

सिंगरौली - देवसर विधानसभा के कई ग्रामीण आदिवासी गांव है सुलियरी,धीरौली,झलरी #अदानी कंपनी की तानाशाही से धरना पर बैठ

Singrauli, Singrauli | Jun 23, 2024

MORE NEWS

सिंगरौली के विकास की नींव में राम लल्लू वैश्य का प्रमुख योगदान

जिला बनने से लेकर मेडिकल कॉलेज, माइनिंग कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, हवाई पट्टी, सड़क, बिजली, पानी और रेल सुविधाओं तक… विधानसभा की शोध-पत्रिका में दर्ज विकास कार्यों ने खींचा ध्यान

सिंगरौली आज प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक और ऊर्जा केंद्रों में गिना जाता है, लेकिन इस पहचान तक पहुंचने का सफर कई वर्षों के संघर्ष और विकास कार्यों से होकर गुजरा है। मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय की त्रैमासिक शोध-पत्रिका ‘विधायिनी’ के मध्यप्रदेश विधानसभा के सात दशक विशेषांक में सिंगरौली के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों का उल्लेख किया गया है।

इसमें सिंगरौली के पूर्व विधायक राम लल्लू वैश्य से जुड़े विकास कार्यों और प्रयासों का भी जिक्र है। पत्रिका में प्रकाशित विवरण के मुताबिक, सिंगरौली को जिला बनाने की मांग लंबे समय से उठ रही थी और इस मांग को आगे बढ़ाने में तत्कालीन जनप्रतिनिधियों की भूमिका रही। इसमें यह भी उल्लेख है कि 24 मई 2008 को सिंगरौली को जिले के रूप में अस्तित्व में लाया गया।

जिला बनने के बाद विकास की रफ्तार ने पकड़ा जोर
शोध-पत्रिका में दर्ज विवरण के अनुसार, सिंगरौली में जिला बनने के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, सिंचाई और पेयजल जैसे क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं आगे बढ़ीं।

विकास कार्यों में मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, माइनिंग कॉलेज, हवाई पट्टी, सिंचाई24 परियोजनाएं और विद्युत एवं कोयला परियोजनाओं का उल्लेख किया गया है। यानी जिस सिंगरौली को कभी केवल कोयला और बिजली के लिए पहचाना जाता था, वहां उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं का विस्तार भी विकास की कहानी का हिस्सा बना।

स्कूल-कॉलेज से लेकर पुल-पुलिया तक का विस्तार
पत्रिका में बताए गए कार्यों की सूची यहीं खत्म नहीं होती। इसमें पुल-पुलिया, हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल, कन्या महाविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र और शासकीय लीड कॉलेज जैसे कार्यों का भी उल्लेख है।

सड़क, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर भी कई कार्य किए जाने की बात दर्ज है
सबसे खास बात यह कि कृषि विज्ञान केंद्र के लिए 53 एकड़ भूमि में केंद्र तैयार होने और उसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमि पूजन किए जाने का उल्लेख है। वहीं लीड कॉलेज के भवन विस्तार के लिए 12 एकड़ जमीन से जुड़ा विवरण भी शोध-पत्रिका में दिया गया है।

गांवों तक स्वास्थ्य और घर-घर पानी पहुंचाने की कोशिश
सिंगरौली के ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का भी उल्लेख किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरवा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चरगोड़ा, तियरा और पड़री के तैयार होकर संचालित होने की जानकारी पत्रिका में दी गई है।

इसके अलावा हर घर नल जल योजना के संचालन का भी उल्लेख किया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सुविधा पहुंचाने की दिशा में किए गए प्रयास सामने आते हैं।

रेल कनेक्टिविटी ने बदली सिंगरौली की तस्वीर
सिंगरौली जैसे औद्योगिक क्षेत्र के लिए रेल कनेक्टिविटी बेहद महत्वपूर्ण है। पत्रिका में दर्ज विवरण के अनुसार, सिंगरौली से भोपाल और सिंगरौली से दिल्ली तक साप्ताहिक ट्रेन, जबकि सिंगरौली से जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसी रेल सेवाओं का भी उल्लेख किया गया है।

यानी विकास की तस्वीर केवल सड़क और इमारतों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सिंगरौली को प्रदेश और देश के दूसरे हिस्सों से जोड़ने वाली परिवहन सुविधाओं तक भी पहुंची।

एक सवाल आज भी अहम- क्या सिंगरौली के विकास की इस कहानी को नई पीढ़ी जानती है
सिंगरौली की राजनीति में अलग-अलग समय पर कई जनप्रतिनिधियों ने अपनी भूमिका निभाई है। लेकिन विधानसभा सचिवालय की शोध-पत्रिका में दर्ज यह सामग्री इस बात को समझने का एक आधार देती है कि सिंगरौली को जिला बनाने से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी, बिजली और रेल जैसी सुविधाओं के विस्तार तक विकास का सफर किन पड़ावों से होकर गुजरा।

राम लल्लू वैश्य के समर्थक इन कार्यों को उनके राजनीतिक योगदान से जोड़कर देखते हैं, जबकि व्यापक तौर पर यह सिंगरौली के विकास की उस यात्रा का दस्तावेज है, जिसे आज की पीढ़ी के सामने रखना जरूरी है।

जिस सिंगरौली को आज देश ऊर्जा की राजधानी के रूप में जानता है, उसके विकास की कहानी सिर्फ कोयले और बिजली की कहानी नहीं है… इसके पीछे जिला गठन, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी और रेल कनेक्टिविटी की एक लंबी यात्रा भी है।

सिंगरौली के विकास की नींव में राम लल्लू वैश्य का प्रमुख योगदान जिला बनने से लेकर मेडिकल कॉलेज, माइनिंग कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, हवाई पट्टी, सड़क, बिजली, पानी और रेल सुविधाओं तक… विधानसभा की शोध-पत्रिका में दर्ज विकास कार्यों ने खींचा ध्यान सिंगरौली आज प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक और ऊर्जा केंद्रों में गिना जाता है, लेकिन इस पहचान तक पहुंचने का सफर कई वर्षों के संघर्ष और विकास कार्यों से होकर गुजरा है। मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय की त्रैमासिक शोध-पत्रिका ‘विधायिनी’ के मध्यप्रदेश विधानसभा के सात दशक विशेषांक में सिंगरौली के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों का उल्लेख किया गया है। इसमें सिंगरौली के पूर्व विधायक राम लल्लू वैश्य से जुड़े विकास कार्यों और प्रयासों का भी जिक्र है। पत्रिका में प्रकाशित विवरण के मुताबिक, सिंगरौली को जिला बनाने की मांग लंबे समय से उठ रही थी और इस मांग को आगे बढ़ाने में तत्कालीन जनप्रतिनिधियों की भूमिका रही। इसमें यह भी उल्लेख है कि 24 मई 2008 को सिंगरौली को जिले के रूप में अस्तित्व में लाया गया। जिला बनने के बाद विकास की रफ्तार ने पकड़ा जोर शोध-पत्रिका में दर्ज विवरण के अनुसार, सिंगरौली में जिला बनने के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, सिंचाई और पेयजल जैसे क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं आगे बढ़ीं। विकास कार्यों में मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, माइनिंग कॉलेज, हवाई पट्टी, सिंचाई24 परियोजनाएं और विद्युत एवं कोयला परियोजनाओं का उल्लेख किया गया है। यानी जिस सिंगरौली को कभी केवल कोयला और बिजली के लिए पहचाना जाता था, वहां उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं का विस्तार भी विकास की कहानी का हिस्सा बना। स्कूल-कॉलेज से लेकर पुल-पुलिया तक का विस्तार पत्रिका में बताए गए कार्यों की सूची यहीं खत्म नहीं होती। इसमें पुल-पुलिया, हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल, कन्या महाविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र और शासकीय लीड कॉलेज जैसे कार्यों का भी उल्लेख है। सड़क, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर भी कई कार्य किए जाने की बात दर्ज है सबसे खास बात यह कि कृषि विज्ञान केंद्र के लिए 53 एकड़ भूमि में केंद्र तैयार होने और उसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमि पूजन किए जाने का उल्लेख है। वहीं लीड कॉलेज के भवन विस्तार के लिए 12 एकड़ जमीन से जुड़ा विवरण भी शोध-पत्रिका में दिया गया है। गांवों तक स्वास्थ्य और घर-घर पानी पहुंचाने की कोशिश सिंगरौली के ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का भी उल्लेख किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरवा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चरगोड़ा, तियरा और पड़री के तैयार होकर संचालित होने की जानकारी पत्रिका में दी गई है। इसके अलावा हर घर नल जल योजना के संचालन का भी उल्लेख किया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सुविधा पहुंचाने की दिशा में किए गए प्रयास सामने आते हैं। रेल कनेक्टिविटी ने बदली सिंगरौली की तस्वीर सिंगरौली जैसे औद्योगिक क्षेत्र के लिए रेल कनेक्टिविटी बेहद महत्वपूर्ण है। पत्रिका में दर्ज विवरण के अनुसार, सिंगरौली से भोपाल और सिंगरौली से दिल्ली तक साप्ताहिक ट्रेन, जबकि सिंगरौली से जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसी रेल सेवाओं का भी उल्लेख किया गया है। यानी विकास की तस्वीर केवल सड़क और इमारतों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सिंगरौली को प्रदेश और देश के दूसरे हिस्सों से जोड़ने वाली परिवहन सुविधाओं तक भी पहुंची। एक सवाल आज भी अहम- क्या सिंगरौली के विकास की इस कहानी को नई पीढ़ी जानती है सिंगरौली की राजनीति में अलग-अलग समय पर कई जनप्रतिनिधियों ने अपनी भूमिका निभाई है। लेकिन विधानसभा सचिवालय की शोध-पत्रिका में दर्ज यह सामग्री इस बात को समझने का एक आधार देती है कि सिंगरौली को जिला बनाने से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी, बिजली और रेल जैसी सुविधाओं के विस्तार तक विकास का सफर किन पड़ावों से होकर गुजरा। राम लल्लू वैश्य के समर्थक इन कार्यों को उनके राजनीतिक योगदान से जोड़कर देखते हैं, जबकि व्यापक तौर पर यह सिंगरौली के विकास की उस यात्रा का दस्तावेज है, जिसे आज की पीढ़ी के सामने रखना जरूरी है। जिस सिंगरौली को आज देश ऊर्जा की राजधानी के रूप में जानता है, उसके विकास की कहानी सिर्फ कोयले और बिजली की कहानी नहीं है… इसके पीछे जिला गठन, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी और रेल कनेक्टिविटी की एक लंबी यात्रा भी है।

Singrauli, Singrauli | Aug 11, 2026

कलेक्टर के निर्देश पर आरटीई नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई
संस्कार वैली इंटरनेशनल स्कूल पर एक लाख रुपये का अर्थदंड

सिंगरौली: कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम एवं विभागीय नियमों का उल्लंघन करने वाले निजी विद्यालयों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। शिकायत की विस्तृत जांच के उपरांत अशासकीय संस्कार वैली इंटरनेशनल स्कूल, घूरीताल (वैढ़न) के प्रबंधन पर ₹1 लाख का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। 

यह कार्रवाई  शिकायतकर्ता श्री छत्रपाल कुशवाहा द्वारा प्रस्तुत शिकायत की जांच के बाद की गई। जांच में पाया गया कि विद्यालय द्वारा राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुरूप अध्ययन-अध्यापन नहीं कराया जा रहा था। कक्षा 5वीं एवं 8वीं का पाठ्यक्रम समय पर पूर्ण नहीं कराया गया तथा पुरानी पुस्तकों से अध्यापन कराया गया, जिससे विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम प्रभावित हुए। यह कृत्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 29 के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल की संबद्धता शुल्क जमा नहीं होने के बावजूद विद्यालय द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं तक विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। साथ ही कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को अन्य संस्था से परीक्षा में सम्मिलित कराया गया। जिला पंचायत सिंगरौली में आयोजित सुनवाई के दौरान संस्था संचालक एवं प्रधानाध्यापक द्वारा अपने पक्ष में आवश्यक शैक्षणिक अभिलेख, दैनिक दैनंदिनी एवं संबद्धता संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। जांच के दौरान शिकायत में लगाए गए आरोप प्रमाणित पाए गए। 

जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केन्द्र सिंगरौली द्वारा जारी  आदेश के अनुसार विद्यालय प्रबंधन को ₹ 100000 की अर्थदंड राशि 7 दिवस के भीतर जिला रेडक्रॉस के भारतीय स्टेट बैंक, विंध्यनगर शाखा के खाते में जमा कर उसकी पावती जिला शिक्षा केन्द्र में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय-सीमा में अर्थदंड की राशि जमा नहीं करने की स्थिति में विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध और अधिक कठोर वैधानिक एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले शिक्षण संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

कलेक्टर के निर्देश पर आरटीई नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई संस्कार वैली इंटरनेशनल स्कूल पर एक लाख रुपये का अर्थदंड सिंगरौली: कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम एवं विभागीय नियमों का उल्लंघन करने वाले निजी विद्यालयों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। शिकायत की विस्तृत जांच के उपरांत अशासकीय संस्कार वैली इंटरनेशनल स्कूल, घूरीताल (वैढ़न) के प्रबंधन पर ₹1 लाख का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। यह कार्रवाई शिकायतकर्ता श्री छत्रपाल कुशवाहा द्वारा प्रस्तुत शिकायत की जांच के बाद की गई। जांच में पाया गया कि विद्यालय द्वारा राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुरूप अध्ययन-अध्यापन नहीं कराया जा रहा था। कक्षा 5वीं एवं 8वीं का पाठ्यक्रम समय पर पूर्ण नहीं कराया गया तथा पुरानी पुस्तकों से अध्यापन कराया गया, जिससे विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम प्रभावित हुए। यह कृत्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 29 के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल की संबद्धता शुल्क जमा नहीं होने के बावजूद विद्यालय द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं तक विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। साथ ही कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को अन्य संस्था से परीक्षा में सम्मिलित कराया गया। जिला पंचायत सिंगरौली में आयोजित सुनवाई के दौरान संस्था संचालक एवं प्रधानाध्यापक द्वारा अपने पक्ष में आवश्यक शैक्षणिक अभिलेख, दैनिक दैनंदिनी एवं संबद्धता संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। जांच के दौरान शिकायत में लगाए गए आरोप प्रमाणित पाए गए। जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केन्द्र सिंगरौली द्वारा जारी आदेश के अनुसार विद्यालय प्रबंधन को ₹ 100000 की अर्थदंड राशि 7 दिवस के भीतर जिला रेडक्रॉस के भारतीय स्टेट बैंक, विंध्यनगर शाखा के खाते में जमा कर उसकी पावती जिला शिक्षा केन्द्र में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय-सीमा में अर्थदंड की राशि जमा नहीं करने की स्थिति में विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध और अधिक कठोर वैधानिक एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले शिक्षण संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Singrauli, Singrauli | Aug 11, 2026

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा जिला सिंगरौली की जिला बैठक सम्पन्न

राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ जन-जन की सहभागिता सुनिश्चित करने का लिया संकल्प

सिंगरौली: भारतीय जनता पार्टी जिला सिंगरौली के आगामी कार्यक्रम ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के निमित्त जिला बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अभियान की तैयारियों, रूपरेखा एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत रूपरेखा तय की गई तथा जिले में अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संम्पतिया उइके जी उपस्थित रहीं तथा अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में संभागीय संगठन प्रभारी विजय दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह, जिला संगठन प्रभारी विनोद यादव, विधायक रामनिवास शाह, कुंवर सिंह, राजेंद्र मेश्राम, प्राधिकरण अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय मंचासीन रहे।

कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ भारत माता एवं पितृ पुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण से हुआ। बैठक में स्वागत उद्बोधन भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुंदर लाल शाह जी ने दिया। उन्होंने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने जिले के सभी कार्यकर्ताओं से अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिले की लोकप्रिय प्रभारी मंत्री माननीया श्रीमती संपत्तिया उइके जी ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के माध्यम से प्रत्येक परिवार को राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ते हुए अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया जाए।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कांत देव सिंह जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए संगठन के अभियानों को सफल बनाने के लिए निरंतर कार्य करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ से जोड़ने का आह्वान किया।

संगठन के संभागीय प्रभारी श्री विजय दुबे जी ने अभियान की संगठनात्मक तैयारियों पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि कार्यक्रम को मंडल एवं बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से संचालित किया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने की अपील की।

जिला प्रभारी श्री विनोद यादव जी ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी सक्रियता के साथ करे। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को इस राष्ट्रव्यापी अभियान से जोड़ना है।

बैठक के दौरान कार्यक्रम के संयोजक श्री देवेश पांडेय जी द्वारा आगामी अभियान की तैयारी एवं कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई। उन्होंने अभियान के अंतर्गत होने वाली गतिविधियों एवं संगठनात्मक तैयारियों की जानकारी दी।

बैठक का  मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम गुप्ता जी, और सह संयोजक श्री दिग्विजय सिंह ध्रुव सिंह जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक सिंगरौली रामलल्लू वैश्य , पूर्व जिलाध्यक्ष  रामसुमिरन गुप्ता , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती प्रेमवती खैरवार, जनपद पंचायत अध्यक्ष देवसर  प्रणव पाठक , नगर परिषद बरगवां की अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला वर्मा , पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह,   एवं महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती सीमा जायसवाल जी सहित सभी जिला पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्षगण, मोर्चा अध्यक्षगण, अभियान की टोली के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा जिला सिंगरौली की जिला बैठक सम्पन्न राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ जन-जन की सहभागिता सुनिश्चित करने का लिया संकल्प सिंगरौली: भारतीय जनता पार्टी जिला सिंगरौली के आगामी कार्यक्रम ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के निमित्त जिला बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अभियान की तैयारियों, रूपरेखा एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत रूपरेखा तय की गई तथा जिले में अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संम्पतिया उइके जी उपस्थित रहीं तथा अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में संभागीय संगठन प्रभारी विजय दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह, जिला संगठन प्रभारी विनोद यादव, विधायक रामनिवास शाह, कुंवर सिंह, राजेंद्र मेश्राम, प्राधिकरण अध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय मंचासीन रहे। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ भारत माता एवं पितृ पुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण से हुआ। बैठक में स्वागत उद्बोधन भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुंदर लाल शाह जी ने दिया। उन्होंने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने जिले के सभी कार्यकर्ताओं से अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिले की लोकप्रिय प्रभारी मंत्री माननीया श्रीमती संपत्तिया उइके जी ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के माध्यम से प्रत्येक परिवार को राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ते हुए अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया जाए। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कांत देव सिंह जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए संगठन के अभियानों को सफल बनाने के लिए निरंतर कार्य करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ से जोड़ने का आह्वान किया। संगठन के संभागीय प्रभारी श्री विजय दुबे जी ने अभियान की संगठनात्मक तैयारियों पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि कार्यक्रम को मंडल एवं बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से संचालित किया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने की अपील की। जिला प्रभारी श्री विनोद यादव जी ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी सक्रियता के साथ करे। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को इस राष्ट्रव्यापी अभियान से जोड़ना है। बैठक के दौरान कार्यक्रम के संयोजक श्री देवेश पांडेय जी द्वारा आगामी अभियान की तैयारी एवं कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई। उन्होंने अभियान के अंतर्गत होने वाली गतिविधियों एवं संगठनात्मक तैयारियों की जानकारी दी। बैठक का मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम गुप्ता जी, और सह संयोजक श्री दिग्विजय सिंह ध्रुव सिंह जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक सिंगरौली रामलल्लू वैश्य , पूर्व जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती प्रेमवती खैरवार, जनपद पंचायत अध्यक्ष देवसर प्रणव पाठक , नगर परिषद बरगवां की अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला वर्मा , पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, एवं महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती सीमा जायसवाल जी सहित सभी जिला पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्षगण, मोर्चा अध्यक्षगण, अभियान की टोली के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Singrauli, Singrauli | Aug 11, 2026

भारतीय जनता पार्टी ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर काफी उत्साह और उत्सुकता से सफल बनाने में लगी हुई है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी देशवासियों से आह्वान किया है जिसे उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के सहयोगी साथियों व विधायकों मे भी काफी उत्साह से अभियान को पूरा करने में लगे हुए हैं भारतीय जनता पार्टी ने विरोधियों को दिखा दिया है कि राष्ट्र भक्ति, देशभक्ति भाजपा से सीखें जिसके तहत उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में सदर विधायक भूपेश चौबे ने खुद हाथों में तिरंगा झंडा लिए  चतरा मंडल के रामगढ़ में 🇮🇳
‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत ‘तिरंगा यात्रा’ कार्यक्रम में युवाओं और कई साथियों के साथ गली गली घर घर तिरंगा झंडा लगवाने के लिए प्रेरित करते हुए दिखाई दे रहे हैं

हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा!🇮🇳

भारतीय जनता पार्टी ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर काफी उत्साह और उत्सुकता से सफल बनाने में लगी हुई है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी देशवासियों से आह्वान किया है जिसे उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के सहयोगी साथियों व विधायकों मे भी काफी उत्साह से अभियान को पूरा करने में लगे हुए हैं भारतीय जनता पार्टी ने विरोधियों को दिखा दिया है कि राष्ट्र भक्ति, देशभक्ति भाजपा से सीखें जिसके तहत उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में सदर विधायक भूपेश चौबे ने खुद हाथों में तिरंगा झंडा लिए चतरा मंडल के रामगढ़ में 🇮🇳 ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत ‘तिरंगा यात्रा’ कार्यक्रम में युवाओं और कई साथियों के साथ गली गली घर घर तिरंगा झंडा लगवाने के लिए प्रेरित करते हुए दिखाई दे रहे हैं हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा!🇮🇳

Singrauli, Singrauli | Aug 11, 2026

LIVE: पवित्र श्रावण मास के अवसर पर उज्जैन में भगवान श्री महाकाल की द्वितीय सवारी का नगर भ्रमण

LIVE: पवित्र श्रावण मास के अवसर पर उज्जैन में भगवान श्री महाकाल की द्वितीय सवारी का नगर भ्रमण

Singrauli, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026