भगवानपुर: बंजारेवाला में बच्चों के बीच मामूली कहा-सुनी के बाद दो पक्ष आमने-सामने आए, मामले की जांच में जुटी पुलिस
रुड़की की भगवानपुर तहसील के बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बंजारेवाला गांव में बच्चों के बीच हुई मामूली कहा सुनी ने बड़ा रूप ले लिया है। जिसके बाद बच्चों के परिजनों के दो पक्ष आमने-सामने आ गए है। हालांकि इस विवाद में कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस के द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।