कोठी महल: सिंहस्थ निर्माण कार्य से नाला बंद, कॉलोनियों में भरा पानी; पार्षद ने जताई नाराजगी
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के निर्माण कार्य के दौरान नाला बंद करने से कई कॉलोनियों में गंदा पानी भर गया। मंगलवार सुबह इंदिरानगर, गांधीनगर, जैन सेक्टर और 90 क्वार्टर सहित आसपास के इलाकों में पानी जमा होने से रहवासी परेशान हो गए। कुछ जगहों पर घरों के बाहर करीब डेढ़ फीट तक पानी भर गया। दरअसल, अंकपात रोड पर ग्यारहमुखी हनुमान मंदिर के सामने सीवरेज लाइन डालने का काम