एत्मादपुर: गांव यादव नगर के समीप रेलवे लाइन के किनारे मिला अज्ञात शव, शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
Etmadpur, Agra | Jun 14, 2024 एत्मादपुर क्षेत्र के गांव यादव नगर के पास रेलवे लाइन किनारे अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई।ग्रामीणों ने जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह ने बताया कि शव कई दिन पुराना प्रतीत होता है। शव पुराना हो जाने से उसकी हुलिया भी बदल गई है। जिसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।