ग्राम रथ अभियान जिले के गांवों में विकास और विश्वास की नई रोशनी लेकर पहुंचा। किसानों की फसलें तारबंदी से सुरक्षित हुईं तो किसी को फार्म पॉन्ड से सिंचाई की राह मिली। गांगागुढ़ा के रामलाल कालबेलिया और पुरोहितों का सांवता की शांतिबाई अहीर ने योजनाओं से बदले जीवन को साझा किया।