सोहागपुर: नगर पालिका ने नगर की कई दुकानों में प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ कार्रवाई की, जुर्माना वसूला
शहडोल में नगरपालिका द्वारा प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग पर सख्त कार्रवाई की गई। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती आशा भंडारी के निर्देश पर मैदानी अमले ने छह दुकानों से 5 किलो 200 ग्राम पॉलिथीन जब्त की। संबंधित दुकानदारों पर कुल 2200 रुपये का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई में स्वास्थ्य निरीक्षक अनिल महोबिया, सफाई दरोगा।