तिजारा: भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में गत्ता बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगी, लाखों का हुआ नुकसान
Tijara, Alwar | Oct 21, 2026 भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित गत्ता बनाने वाली फैक्ट्री डी ए पैकेजिंग में मंगलवार देर रात करीब 11:30 बजे अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। बुधवार सुबह 7:00 मिली जानकारी के अनुसार आग ने कुछ मिनट में पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया फैक्ट्री में रखा कच्चा माल और तैयार माल दोनों जलकर राख हो गए। आगजनी से कंपनी में लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है।