जींद: भैरो खेड़ा गांव में पिस्तौल के बल पर शराब ठेके के सेल्समैन से लूट अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
Jind, Jind | Feb 25, 2024 रविवार को जींद पुलिस ने बताया कि भेरो खेड़ा गांव निवासी रमेश ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह शराब के ठेके पर सेल्समेन का काम करता है। बीती रात उसके ठेके पर बाइक सवार एक युवक आया और पिस्तौल के बल पर उसने 17090 रुपए छीन लिया और फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।