जींद: जींद महिला थाने में विवाहिता की शिकायत पर पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस हुआ दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
Jind, Jind | Feb 25, 2024 जींद जिला के चुहड़पुर गांव निवासी रेमनलता ने गत दिवस पुलिस को शिकायत दी है।जिसमें उसने आरोप लगाया कि दहेज के लिए उसके पति ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आज रविवार को पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी।