जींद: जींद बार मेंं स्वतंत्र समूह सेवा समिति के बैनर तले संपन्न हुई कुरुक्षेत्रा विश्वविद्यालय पूर्व छात्र एसोसिएशन की बैठक
Jind, Jind | Feb 25, 2024 जींद बार के हाल में आज रविवार को पूर्व छात्र एसोसिएशन कुरुक्षेत्रा विश्वविद्यालय की बैठक स्वतंत्र समूह सेवा समिति के बैनर तले आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के प्रधान कृष्ण श्योकंद ने की। बैठक को जींद बार के प्रधान राकेश मलिक ने मुख्य रूप से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज युवाओं को सही मार्गदर्शन की जरूरत है।