जींद: जींद बाईपास पुल के नीचे खड़े ट्रक से 13 बैटरियां हुई चोरी, सदर थाने में अज्ञात पर केस दर्ज
Jind, Jind | Feb 25, 2024 जींद जिला के करसिंधू गांव निवासी रमेश ने गत दिवस पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि जींद बाईपास पुल के नीचे खड़े उसके ट्रक से 15-16 फरवरी की रात्रि किसी अज्ञात ने 13 बैटरी चोरी कर ली। वहीं, आज रविवार को पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जींद सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी।