जींद: जींद की रामबख्श कॉलोनी से मोबाइल, लैपटॉप व नगदी चोरी करने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
Jind, Jind | Feb 25, 2024 रविवार को जींद पुलिस ने बताया कि रामबख्श कॉलोनी निवासी नकुल कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी दुकान से एक लैपटॉप दो मोबाइल फोन व ₹20000 की नगदी चोरी हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।