जींद: रामबख्श कॉलोनी में क्लीनिक का ताला तोड़कर ₹20000 की नगदी मोबाइल व लैपटॉप चोरी
Jind, Jind | Feb 25, 2024 रामबक्श कालोनी में क्लीनिक का ताला तोडक़र 20 हजार रुपये नकदी, मोबाइल व लैपटॉप चोरी कर लिया। शहर थाना पुलिस ने रविवार कोअज्ञात के खिलाफ चोरी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। रामबक्श कालोनी निवासी नकूल ने बताया कि वह कालोनी में ही अपना क्लीनिक चलाता है। वह 18 फरवरी को गुजरात गया था। उसके पास 22 फरवरी को पड़ौस के व्यक्ति ने उसकी इस बारे में जानकारी दी।