भिंड नगर: विधायक ने ज़िला अस्पताल के SNCU वार्ड का निरीक्षण किया, सिविल सर्जन को दिए ज़रूरी निर्देश
विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने SNCU वार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व जिला अस्पताल के SNCU वार्ड में फॉल सीलिंग गिरने की घटना सामने आई थी, जिसमें दो महिलाएं घायल हो गई थीं। निरीक्षण के दौरान विधायक ने वार्ड की स्थिति का अवलोकन किया और मरीजों व उनके परिजनों से