सीएसआर फंड के माध्यम से दो दिव्यांजनों को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल
श्री धारा सिंह और श्री मुरारी के चेहरे पर आई मुस्कान
जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद
जिला प्रशासन की पहल से दो दिव्यांगों के जीवन में नई खुशियों की शुरुआत हुई जब कलेक्टर ने उन्हें मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल भेंट की। मेहगांव के वार्ड नंबर 09 निवासी श्री धारा सिंह एवं मिहोना के वार्ड नंबर 10 निवासी श्री मुरारी को यह सुविधा सीएसआर फंड के माध्यम से प्रदान की गई। दोनों लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी और आभार स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी।
इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि ऐसी पहलें दिव्यांग नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने लाभार्थियों को सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा तकनीकी रखरखाव पर ध्यान देने के लिए निर्देश भी दिए। श्री धारा सिंह और श्री मुरारी ने जिला प्रशासन और सहयोग करने वाले संगठनों का धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि यह सहायता उन्हें रोजमर्रा की गतिविधियों में स्वतंत्रता एवं बेहतर गतिशीलता प्रदान करेगी।
इस दौरान महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र मालनपुर श्री बी.एल. मरकाम, मोंटेज इंटरप्राइजेज प्रा.लि. मालनपुर के असिस्टेंट जनरल मैनेजर श्री संदीप कुमार चतुर्वेदी तथा ऋषभ टेक्नो मालनपुर के मैनेजर श्री पवन सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र मालनपुर श्री बी.एल. मरकाम ने बताया कि यह ट्राईसाइकिलें ऋषभ टेक्नो मालनपुर एवं मोंटेज इंटरप्राइजेज प्रा.लि. मालनपुर द्वारा सीएसआर फंड के माध्यम से उपलब्ध कराई गईं, ताकि दिव्यांग नागरिकों की आवाजाही और जीवनयापन में सुधार हो सके।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind