इंदौर की पॉश कॉलोनी में चल रही थी अवैध शराब फैक्ट्री, अंतरराज्यीय नेटवर्क के संकेत; जहरीली शराब की आशंका के बीच आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
इंदौर के पॉश एवं घनी आबादी वाले तुलसीनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग ने अवैध शराब निर्माण के एक संगठित ठिकाने का भंडाफोड़ कर अंतरराज्यीय शराब तस्करी नेटवर्क के संकेत उजागर किए हैं। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश एवं सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी, डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल, सहायक जिला आबकारी अधिकारी जहांगीर खान और सी.के. साहू के नेतृत्व में टीम ने तीन दिन तक सिविल ड्रेस में गोपनीय निगरानी के बाद कार्रवाई की। दबिश में तीन मंजिला भवन से 144 बल्क लीटर अवैध शराब, स्प्रिट, कैरेमल, हजारों फर्जी लेबल, होलोग्राम, विभिन्न ब्रांडों के कैप, पैकेजिंग सामग्री, दो ब्लेंडर मशीनें तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त अन्य उपकरण जब्त किए गए। जांच में मध्यप्रदेश के साथ र�
Unchahara, Satna | Jun 25, 2026