पूरनपुर: रेलवे स्टेशन पर कैंटीन और ठेली का ताला तोड़कर सामान व रुपये की हुई चोरी
पूरनपुर रेलवे स्टेशन पर अरविंद की कैंटीन है और मोहल्ला साहूकारा लाइनपार के रहने वाले अनिल कुमार ठेली लगाते है। अरविंद और अनिल कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात चोरों ने कैंटीन का ताला तोड़कर नमकीन बिस्कुट सहित लगभग 1500 रुपए चोरी कर लिए। वही ठेली का ताला तोड़कर केतली चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि स्टेशन के कैश काउंटर का ताला तोड़कर भी चोरी का प्रयास किया गया।