पूरनपुर: घुंघचाई थाना क्षेत्र के एक गांव में जीजा के घर आई युवती के साथ छेड़छाड़ मामले में दर्ज हुआ मुकदमा
दुसरे गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया था। कि वह घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव में अपनी बहन की सुसराल में एक माह पूर्व आई थी। आरोप है उसी गांव का रहने वाला युवक युवती को आए दिन परेशान कर बात करने व मिलने आने के लिए दबाव बना रहा था। रात के समय युवती जीजा के घर के बाहर बने शौचालय में गई थी। आरोपी ने इसको बुरी नीयत से दबोच लिया।