पूरनपुर: रेलवे स्टेशन पूरनपुर पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने सहित कई मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
पूरनपुर रेलवे स्टेशन पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने दुधिया खुर्द में अंडरपास की समस्या को लेकर ट्रेन के सामने बैठकर धरना प्रदर्शन किया था। इस संबंध में रेल विभाग के द्वारा आंदोलकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद भाकियू ने रेलवे स्टेशन पूरनपुर पर लगभग एक माह तक अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया था। उसके बाद भी समस्याओं का नहीं हुआ समाधान।