बेगूसराय: MRJD कॉलेज प्राचार्य समेत सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संयुक्त छात्र संगठन ने GD कॉलेज में धरना-प्रदर्शन किया
MRJD कॉलेज प्राचार्य समेत सभी अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए संयुक्त छात्र संगठन ने सोमवार की दोपहर 12:00 जीडी कॉलेज में धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान संबोधित करते हुए आयशा के छात्र नेता अजय कुमार ने कहा कि पिछले दिनों MRJD कॉलेज में परीक्षा देने आए छात्र एवं उसके परिजनों को कॉलेज प्रशासन द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया था.