बेगूसराय: बिहार में सूर्य षष्ठी पर्व की तैयारी: बेगूसराय नगर निगम ने विभिन्न तालाबों की सफाई शुरू की
बिहार में लोक आस्था का सबसे बड़ा पर्व सूर्य षष्ठी की तैयारी शुरू हो गई है।इसको लेकर बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कई तालाब एवं पोखर हैं। इसकी सफाई और उड़ाही का काम भी शुरू हो गया है। रविवार को दिन के दस बजे से अधिकारियों के द्वारा की गई कार्यवाही के अनुरूप स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि के द्वारा तथा मजदूरों के द्वारा व्यापक पैमाने पर सफाई की गई।