बेगूसराय: कारगिल भवन में डीएम ने पदाधिकारियों और कर्मचारियों को भ्रष्टाचार के खिलाफ दिलाई शपथ
कारगिल भवन में पदाधिकारी एवं कर्मियों को सोमवार की दोपहर 12:00 डीएम तुषार सिंगला ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाई. इस दौरान संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार हमारे समाज, जिला व राज्य को आगे बढ़ाने में बाधक है. इसके खिलाफ आज सभी लोग संकल्प लेंगे की ना तो भ्रष्टाचार करेंगे ना ही भ्रष्टाचार करने देंगे.