लखीसराय: बड़हिया स्टेशन पर अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत
किऊल-मोकामा रेल खंड में बड़हिया स्टेशन के समीप मंगलवार की पूर्वाहन अज्ञात ट्रेन की चपेट में आकर 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई.पूर्वाह्न 9 बजे मृतक की पहचान बड़हिया प्रखंड के वीरुपुर निवासी राम रतन झा के रूप में हुई. मृतक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया. उसके पैकेट से मिले बैंक पासबुक से मृतक की पहचान हो सकी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.