**बिहान की पहल से आत्मनिर्भरता की नई पहचान, कोरिया की महिलाओं ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान!**
कोरिया जिले की महिला उद्यमी हिना ने गुजरात के एकता नगर में भारत पर्व के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद कर अपनी सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि बिहान से जुड़कर कोरिया मिलेट्स कैफे के माध्यम से 37 महिलाओं को रोजगार और आजीविका का अवसर मिला है। मिलेट्स से बने पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों को राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिल रही है।
#Chhattisgarh #Bihan #WomenEmpowerment #Millets #cgrajyotsav2026