मझोली: मझौली: ज़िला कलेक्टर ने नरवाई जलाने पर लगाया प्रतिबंध, तहसीलदार ने कहा गंभीरता से होगा पालन
मझौली तहसीलदार दिलीप हनुमत ने गुरुवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि जिला कलेक्टर के द्वारा मझौली तहसील में भी नरवाई जलाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है जिला कलेक्टर के आदेश का पूरी गंभीरता से पालन किया जाएगा। तहसीलदार का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का गंभीरता से पालन होगा यदि किसान नरवाई जलाते हैं तो उन पर कार्रवाई होगी।