बागपत: बालैनी टोल प्लाजा के निकट एक खेत में पेड़ पर एक नौकर का शव लटका मिला, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Baghpat, Bagpat | Sep 22, 2025 बालैनी गांव निवासी किसान विनोद ने सोमवार को करीब पांच बजे जानकारी देते हुए बताया कि बालैनी टोल प्लाजा के निकट एक खेत में पेड़ पर एक नौकर का शव लटका मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। जांच में शव की शिनाख्त धनपत निवासी पितवाश गुलावटी बुलंदशहर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।