बागपत: शाहपुर बाणगंगा गांव के एक किसान ने दबंगों पर अपनी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए CM से न्याय की लगाई गुहार
Baghpat, Bagpat | Sep 22, 2025 शाहपुर बाणगंगा गांव निवासी किसान सुरेंद्र गिरि ने सोमवार को करीब साढे 11 बजे जानकारी देते हुए बताया कि वह खेती कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा हैं। आरोप है कि गांव के दबंग लोगों ने उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया। इसका विरोध करने पर धमकी दी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायत की गई। उसके पश्चात राजस्व विभाग टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी।