बागपत: ऊर्जा विभाग के संविदाकर्मियों ने वेतन भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर एसई कार्यालय बापत पर दिया धरना
Baghpat, Bagpat | Sep 22, 2025 सोमवार को करीब दस बजे पांच माह से वेतन भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर ऊर्जा विभाग के संविदाकर्मियों ने एसई कार्यालय बापत पर धरना दिया। उनका कहना है कि वेतन नहीं मिलने से उनकी आजीविका में अनेक परेशानियों का सामना करना पडा रहा है। इस मौके पर अंकित शर्मा, राहुल दत्त शर्मा, वेदपाल आर्य, नरेश चौहान, अमित कुमार, गौरव तोमर, कपिल कुमार, निशांत आदि मौजूद रहे।