बागपत: खेकड़ा के सीओ रोहन चौरसिया ने बालेनी में मिशन शक्ति केन्द्र का उद्घाटन किया
Baghpat, Bagpat | Sep 22, 2025 बागपत। महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को करीब दोपहर 3:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार खेकड़ा क्षेत्राधिकारी रोहन चौरसिया ने बालैनी थाना परिसर में मिशन शक्ति केन्द्र का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति के तहत मिलने वाले लाभ और सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी