बीसलपुर: गांव भसूड़ा पुलिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक रोड पर गिरकर हुआ गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
दियोरिया कलां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेनीपुर निवासी कुंवरसेन अपनी बाइक से गांव से राजगिरी का कार्य निपटाकर बीसलपुर जा रहा था। वह जैसे ही गांव भसूडा पुलिया के पास पहुंचा, वैसे ही किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को 108 एंबुलेंस से बीसलपुर सीएचसी में भर्ती करवाया गया है।