बीसलपुर: घर से दवाई लेने की बात कह कर निकली विवाहित नहीं पहुंची घर पति की तहरीर पर बीसलपुर पुलिस ने गुमशुदगी की दर्ज
बीसलपुर कोतवाली में दर्ज कराई गई गुमशुदगी में क्षेत्र के गांव निवासी पीड़ित युवक ने बताया। कि उसकी पत्नी 10 मार्च की शाम 8:00 बजे अस्पताल से दवाई लेने की बात कहकर अपनी एक वर्ष की पुत्री को घर छोड़कर गई थी। जो रात्रि तक घर वापस नहीं आई।जिसके बाद युवक ने अपनी पत्नी की हर संभव स्थान पर तलाश की लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी।