बीसलपुर: दंपति ने डेयरी खुलवाने के नाम पर साढ़े चार लाख रुपए की धनराशि ठगी एसपी के आदेश पर बीसलपुर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
बीसलपुर कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में नगर के मोहल्ला दुबे निवासी जे के पाठक ने कहा है। कि जनपद हाथरस के थाना कैंट क्षेत्र के ग्राम आलिया निवासी धर्मवीर व उनकी पत्नी संगीता ने उसके ग्राम मोहम्मदपुर में उसकी भूमि पर डेयरी खुलवाने के नाम पर पंजाब से भैंसों को खरीदने के लिए 4 लाख 50 हजार रुपए की धनराशि धोखाधड़ी कर हड़प ली है।