बीसलपुर: रामनगर जगतपुर गांव में युवक पर हमला कर किया घायल चार लोगों पर दियोरिया कलां पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
दियोरिया कला कोतवाली के ग्राम रामनगर जगतपुर निवासी बाबूराम ने गांव निवासी अपने ममेरे भाई मनोज , हरिराम ,सोनू व रामासरे द्वारा गाली गलौज करने का विरोध करने पर उक्त चारों लोगों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों को आता देख उक्त हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। दियोरिया कलां पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।