मदनपुर: मिठईया में शौच के बाद पानी छूने गए युवक की पैईन में डूबने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
मदनपुर थाना क्षेत्र के मिठईया गांव में एनएच-19 किनारे पैईन में भरे पानी में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। मृतक की पहचान मिठईया गांव निवासी राहुल चौधरी के 22 वर्षीय पुत्र राजू कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राजू कुमार शौच के लिए एनएच-19 किनारे गया था। शौच के बाद वह पैईन में हाथ धोने के लिए पानी के पास गया,