वैशाली: लालगंज दाउदनगर मुख्य मार्ग में बाइक से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
लालगंज दाउदनगर मुख्य मार्ग में शुक्रवार को तेज गति मोटरसाइकिल से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल मुजफ्फरपुर के पीपरा का गुड्डू सिंह है।गुड्डू सिंह को सिर, हाथ तथा चेहरे पर चोट आई है जबकि दाहिना पैर टूट गया है।इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लालगंज पहुंचाया गया, जहां से उसे हाजीपुर रेफर कर दिया गया।