वैशाली: खनन विभाग और पुलिस ने चांदनी चौक के निकट से बालू लदे 2 ट्रैक्टरों को किया जब्त
खनन विभाग और पुलिस ने चांदनी चौक के निकट से बालू लदे 2 ट्रैक्टरों को जब्त किया है। बता दें कि प्रशासनिक एक्शन के बावजूद जिले में बालू माफिया अवैध बालू खनन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इससे न सिर्फ खनन विभाग को राजस्व का नुकसान हो रहा है बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है।