वैशाली: प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई ईद, ईदगाहों और मस्जिदों में अदा की गई नमाज़
ईद का पर्व प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मझौली, बरहटिया, सहित विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी गई। त्योहार को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त थी। लोगों ने नमाज अदा करने के बाद ईद की मुबारकबाद दी।