वैशाली: वैशाली थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से उत्पाद विभाग की पुलिस ने शराब के नशे में हल्ला करते 6 शराबियों को किया गिरफ्तार
उत्पाद विभाग की टीम ने वैशाली थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू कराने को लेकर शराबियों के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत महा अभियान चलाया। इस महा अभियान में अलग-अलग क्षेत्रों से शराब पीने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया।