वैशाली: मां शैलपुत्री की पूजा के साथ शुरू हुई चैत्र नवरात्र ।
मां दुर्गा की अराधना का पर्व चैत्र नवरात्र के अवसर पर मंगलवार को धर्मस्थान दुर्गा मंदिर केशोपुर सहित आसपास के इलाकों में कलश स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र शुरूआत हो गई है पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। नवरात्र को लेकर मंदिरों में महिलाए व पुरूषों की भीड़ बनी रही। श्रद्धालुओं ने फूल, माला व प्रसाद मां दुर्गा को चढ़ावा अर्पित किया गया।