वैशाली: वैशाली पावर ग्रिड में शॉट सर्किट से लगी आग, मचा हड़कंप ।
वैशाली स्थित पावर ग्रिड में शॉट सर्किट से बुधवार को अचानक आग लग गई। आग की सूचना से पूरे बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर तुरंत फायर ब्रिगेड के वैशाली को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि समय से उस पर नियंत्रण पा लिया गया।