सागर नगर: कोतवाली पुलिस का खुलासा: कपड़े की दुकान में चोरी करने वाला पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार
कोतवाली थाना अंतर्गत नया बाजार स्थित कपड़े की दुकान का 2 जून की रात को ताला तोड़कर 1 लाख रूपये नगद अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। दुकानदार आशीष उर्फ़ मोनू जैन ने शिकायत कोतवाली थाना में की थी। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से 87430 नगद एक आरी भी बरामद की है जिसका उपयोग उसने ताले तोड़ने में किया था।