सागर नगर: कलेक्टर संदीप जीआर ने समग्र ई-केवाईसी का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश दिए
कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने समग्र ई-केवाईसी कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अभियान चलाकर कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि समग्र ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 31 मई से बढ़ाकर 15 जून कर दी गई है। सभी अधिकारी निर्धारित समय-सीमा में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन सुनिश्चित करें।