सागर नगर: कोतवाली थाना क्षेत्र: रुपए न देने पर दो युवकों को चाकू मारे, मामला दर्ज
कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले परकोटा में स्थित एक कोरियर के कार्यालय में दो आरोपियों ने रुपए नहीं मिलने पर कोरियर के एक कर्मचारी और एक अन्य युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया। जिसकी शिकायत घायलों द्वारा कोतवाली थाना में की गई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।