यमुनानगर में धूमधाम से मनाया जा रहा छठ पर्व, यमुना घाट पर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
यमुनानगर के यमुना घाट पर छठ पर्व बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। छठ पूजा के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी यमुना घाट पर शिरकत की।
इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहरवासियों एवं छठ पर्व मनाने वाले श्रद्धालुओं को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ डूबते हुए सूर्य देव की विधिवत पूजा-अर्चना की और सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया।
छठ पर्व को लेकर यमुना घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। महिलाओं एवं पुरुषों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूरा घाट छठी मैया के जयकारों और भक्ति के माहौल से भक्तिमय नजर आया।
Ambala, Ambala | Nov 15, 2026