मोहम्मदगंज: दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसपी ने पंडालों का लिया जायजा, सुरक्षा में लापरवाही पर दिए सख्त निर्देश
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पलामू जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शनिवार को डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और एसपी कपिल चौधरी ने जिले के विभिन्न निर्माणाधीन दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।