सिमरिया: मोहन्द्रा: नवनिर्मित 13 दुकानों के आवंटन पर ग्राम सभा संपन्न, 12 अक्टूबर को लकी ड्रा से होगा फैसला।
Simariya, Panna | Sep 29, 2026 मोहन्द्रा बस स्टैंड की 13 नवनिर्मित दुकानों के आवंटन हेतु विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीणों ने सरपंच अरुण चौरसिया की पारदर्शी प्रक्रिया का समर्थन किया। पंचायत सचिव राजेंद्र गर्ग के अनुसार, स्थानीय निवासी 30 सितंबर से 10 अक्टूबर तक ₹500 में आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। दुकानों का लकी ड्रा 12 अक्टूबर को SDM पवई की उपस्थिति में खुलेगा।