कोल: अलीगढ़ के दो भाइयों की नदी में डूबने से हुई मौत, परिवार के साथ जियारत करने गए थे पीराने कलियर शरीफ, परिवार में मचा कोहराम
Koil, Aligarh | Jul 27, 2025 अलीगढ़ की ऊपरकोट नगर कोतवाली इलाके के भुजपुरा हजीरा साइड निवासी एक परिवार रुडकी के पास पिरान कलियर स्थित दरगाह साबिर पाक में जियारत करने गए थे। जहां दोनों भाई अपने परिवार के साथ धनौरी रतमऊ नदी पर बने बावनदर्रा में नहा रहे थे। कुंड में डूबने से उनकी मौत हो गई । रविवार की शाम दोनों के शव अलीगढ़ आ गए। जहां परिवार के लोगों ने उनकी मिट्टी लगा दी।