कोल: विजयगढ़ में प्लाट पर पशुओं को चारा डाल रहे युवक के साथ दबंगों ने की मारपीट, खाली करने की दी धमकी
Koil, Aligarh | Jul 27, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना विजयगढ़ इलाके के गांव मानिकपुर से सामने आई है। जहां प्लॉट पर पशुओं को चारा डाल रहे एक युवक के साथ दबंगो ने जमकर मारपीट कर दी। इधर मारपीट में बीच बचाव करने पहुंचे परिवार के लोगों के साथ भी दबंगों ने मारपीट की और प्लाट खाली करने की धमकी दी। घटना से पीड़ित युवक और उसके परिवार के द्वारा क्षेत्रीय पुलिस को अवगत कराया गया आरोप है।