नवाबगंज: रास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प, मारपीट का लाइव वीडियो आया सामने
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र के कपिल नगर में रास्ते को लेकर शुरू हुआ विवाद लगातार दूसरे दिन हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। इसके बाद जमकर मारपीट हुई। घटना में कई लोग घायल हुए हैं। वहीं, मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।